कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
| |
Big success of Kotwali police: Two incidents of theft exposed, accused arrested शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया
पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त
उनके कब्जे से चोरी गया लैपटॉप, चांदी की पायल और अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 45,300/- आंकी गई है।
पहली घटना
जैन दादावाड़ी निवासी बलराम यादव ने 16 अगस्त की रात पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल
इस पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 826/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दूसरी घटना
इसी रात वैष्णवी नगर गौठाना निवासी 65 वर्षीय सायबू खातरकर के घर ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और चांदी की पायल चोरी कर ली थी।
ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 829/2025 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सुनील नागले (28), निवासी शांति नगर गौठाना बैतूल।
एक बाल अपचारी।
बरामद सामान
एचपी कंपनी का लैपटॉप, कीमत करीब 35,000/-
चांदी की पैर पट्टी, कीमत करीब 10,000/-
रिंग पाना, कीमत करीब 300/-
कुल बरामदगी: 45,300/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पचम सिंह उईके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, ब्रजेश रघुवंशी, शुभम चौबे सहित पुलिस टीम के अन्य आरक्षकों की अहम भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां
