बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां

A big gift to Betul police, now 44 Dial-112 vehicles will run in the district जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बैतूल पुलिस को 24 नई डायल-112 आपातकालीन गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के प्रयासों और भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय से हुए पत्राचार के बाद यह सौगात जिले को मिली है।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया

अब तक जिले में केवल 20 डायल-112 वाहन थे, जिनके जरिए सभी क्षेत्रों को कवर करना चुनौतीपूर्ण था। नई गाड़ियों के शामिल होने से अब कुल संख्या 44 हो गई है।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल

इससे पुलिस किसी भी आकस्मिक घटना – सड़क दुर्घटना, अपराध, महिला सुरक्षा से जुड़ी घटना या आगजनी – पर पहले से कहीं अधिक तेजी और दक्षता के साथ प्रतिक्रिया दे सकेगी। नई गाड़ियों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।

इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस कम्युनिकेशन, प्राथमिक उपचार किट, सायरन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षित डिज़ाइन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त

इनकी मदद से न केवल आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध होगी, बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम से भी इन वाहनों की सीधी निगरानी संभव होगी।

ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने बताया कि अब नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में डायल-100 की जगह डायल-112 नंबर पर कॉल करना होगा।

ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “जिले के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नई व्यवस्था से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा और लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध होगी। इन वाहनों से न केवल पुलिस की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों का सुरक्षा पर विश्वास भी मजबूत होगा।”

ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.