मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त
| |
Multai police’s big action: 261 liters of illegal liquor confiscated पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया
पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 261 लीटर देशी शराब और एक कार जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.14 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई का घटनाक्रम
पुलिस को 14 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद कार (क्रमांक एम.पी. 43 सी 6186) में छिंदवाड़ा से मुलताई की ओर अवैध शराब लाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक का नाम विनय वर्मा (25 वर्ष), निवासी सिवनी प्राण मोती कुसमैली, थाना कुण्डीपुरा, जिला छिंदवाड़ा बताया गया है।
ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां
जप्ती
कार क्रमांक एम.पी. 43 सी 6186
26 पेटी देशी प्लेन मदीरा शराब
03 पेटी देशी मसाला शराब
कुल 261 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,14,000 रुपये है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 788/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक संजीत जाट, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक गोपाल और आरक्षक नरेन्द्र की सक्रिय भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
