शहर में बेखौफ चोर, एक सप्ताह में पांचवी वारदात बीती रात कोठी बाजार में अरिहंत टेक्सटाइल्स का गेट तोड़कर घुसे चोर
एक ही दुकान में दो माह में दूसरी बार हुई चोरी, 10 लाख से अधिक का नुकसान
| |
BETUL SAMACHAR/ शहर और जिले की कानून व्यवस्था पर चोरों ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कोठीबाजार, गंज और अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जनता सहमी हुई है, वहीं पुलिस अब तक इन वारदातों के एक भी मामले में चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि मानो सारा शहर चोरों के हवाले कर दिया गया हो।
ये भी पढ़ें: मोबाइल चोरी कर फोन पे से उड़ाए 40,000 रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
बीती रात कोठीबाजार क्षेत्र में अरिहंत टेक्सटाइल्स के संचालक पदम् सुराणा की कपड़े की दुकान में फिर से चोरी की वारदात हुई। यह वही दुकान है जहां दो माह पूर्व भी 21 मई की रात चोरों ने सेंध लगाकर 10 लाख 20 हजार रुपए नगद चोरी किए थे।
ये भी पढ़ें: खेत में काम कर रही महिला करंट की चपेट में आई, गंभीर हालत में बैतूल रेफर
वह मामला अभी तक अनसुलझा ही था कि बुधवार रात चोरों ने उसी दुकान को एक बार फिर निशाना बना लिया। अरिहंत टेक्सटाइल के संचालक पदम सुराना ने थाना कोठीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात 30 जुलाई को वे रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
ये भी पढ़ें: पटवारी से मारपीट मामले में जयस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अगले दिन 31 जुलाई की सुबह जब वे करीब 9:30 बजे दुकान पहुंचे तो गेट टूटा मिला। अंदर जाकर जांच की तो गल्ले (ड्राज) से 12 हजार रुपये नगद और उसमें रखा पर्स भी गायब था।
ये भी पढ़ें: भैंसदेही में आदिवासी युवक से मारपीट मामले में धरना प्रदर्शन आज
पर्स में एसबीआई का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और लगभग 3 हजार रुपये की चिल्लर राशि रखी थी, जो चोरी हो गई। फरियादी ने बताया कि चोरी गई रकम कपड़ों की बिक्री से प्राप्त हुई थी, जिसमें 100, 200 और 500 के नोट शामिल थे।
चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से की घुसपैठ
इस बार चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से घुसपैठ की। कुल मिलाकर पदम् सुराणा की दुकान से अब तक दो चोरियों में 10 लाख 35 हजार रुपए की रकम गायब हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: मूंग खरीदी केन्द्र में सेम्पल पास कराने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना शहर में बीते एक सप्ताह में घटित पांचवी चोरी है।
ये भी पढ़ें: नकली दवाई से पीड़ित किसान कृषि विभाग को शिकायत करें
इसके पहले गंज क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में मेडिकल एजेंसी सहित चार दुकानों के ताले तोड़कर नगदी चुरा ली थी। चोरी की इन वारदातों से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस केवल गश्त और खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई है, जबकि चोर लगातार खुलेआम वारदात कर रहे हैं।
पिछले एक माह में जिले भर में हुई 17 चोरिया
जिले की बात करें तो पिछले एक माह में भैसदेही में 8, आठनेर में 3 और बैतूल में 6 चोरी की घटनाएं और चोरी के प्रयास सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में सदस्यता के नाम पर चंदा वसूली बंद हो: एनएसयूआई
इन सभी मामलों की कुल संख्या 17 तक पहुंच गई है, लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। वे अब शहर में पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों को 8 माह से नहीं मिला वेतन
जनता और व्यापारियों को अब यह डर सताने लगा है कि अगला निशाना कहीं उनका प्रतिष्ठान न बन जाए।
