रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस बनी फ़रिश्ता

Rescue operation in the dark of night, police became angels बारिश के बीच बह रही नदियों पर लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही वाकया सोमवार देर रात जिले में देखने को मिला, जब ग्राम बटकीडोह और नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस का अभियान रंग लाया, 23 वर्षों से फरार आरोपी दबोचा गया

ट्रैक्टर में कुल पाँच युवक सवार थे। इनमें से दो युवक तैरकर बाहर आ गए, जबकि तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीच फंसे रह गए। रात करीब एक बजे घटना की सूचना डायल-100 पर मिली।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुँचे। स्थिति गंभीर देख वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें: बैतूल बाजार पुलिस की तत्परता से परिवार हुआ खुशहाल

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश और एसडीओपी सारणी  प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में त्वरित बचाव कार्य शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: बैतूल पुलिस को बड़ी सौगात, अब जिले में दौड़ेंगी 44 डायल-112 गाड़ियां

ग्रामीणों की मदद से रस्सियों व सुरक्षा उपकरणों का सहारा लेकर पुलिस ने करीब 30 मीटर दूर नदी के बीच फंसे तीनों युवकों तक पहुँच बनाई।

ये भी पढ़ें: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

तेज बहाव के बावजूद अदम्य साहस दिखाते हुए पुलिस टीम ने युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फंसे हुए सभी युवक ग्राम गुवाड़ी निवासी सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके एवं शर्मा भलावी बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें: समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

वे अपने पिता के रिटायरमेंट के बाद सारणी से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। अंधेरा और तेज बहाव के कारण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने सभी युवकों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस की अपील

मानसून के दौरान किसी भी पुल, पुलिया या रपटे पर पानी होने की स्थिति में पार करने का प्रयास न करें।

ये भी पढ़ें: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 261 लीटर अवैध शराब जब्त

जोखिम की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

राहत कार्य में शामिल

पुलिस टीम – निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सउनि विनोद इवने, आरक्षक विवेक, सुरेंद्र, प्रवेश, डायल-100 चालक गोविंद।
ग्रामीण सहयोगी – रामप्रसाद मंडल, श्रीवास सिकदार, चित्तरंजन सिकदार, दिलीप घरामी, आरती सिकदार, भगवती सिकदार।

ये भी पढ़ें: पैसों के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.